बेगुसराय, अप्रैल 9 -- गढ़हरा (बरौनी),एक संवाददाता। बेगूसराय जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को सात दिवसीय योग उन्मुखीकरण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला राजकीयकृत बारो मध्य विद्यालय के प्रांगण से हुई। योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार, वार्ड पार्षद मो. इफ्तिखार अंसारी, प्रमोद सिंह, प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह, रामानंद सागर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर योगासन टैलेंट खोज कैम्प का उद्घाटन किया। योगाचार्य गुड़ाकेश ने कहा कि योगासन टैलेंट खोज कैम्प के जरिए विद्यालयों में एक-एक सप्ताह का योगासन कैम्प आयोजित कर छात्र-छात्राओं को योगासन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को योगासन का प्रशिक्षण अनुष्का कुमारी और सत्यराज ने दिया। मौके पर रविन्द्रनाथ ठाकुर, राकेश कुमार, पवन कुमार प्रकाश, सुबोध...