चम्पावत, मई 12 -- योगेश जोशी, चम्पावत। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय तक सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसी क्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखीढांग के छात्र-छात्राओं के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे धूरा, बयालधूरा, मथियाबांझ एवं चौड़ाकोट क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सिलाड़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी वाहन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विविल औरबापरू के छात्र-छात्राओं के लिए भी वाहन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। -- यह भी पढ़ें- धूरा के यशदीप का नवोदय विद्यालय में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...