सोनभद्र, अगस्त 14 -- बभनी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में शुक्रवार को जनता महाविद्यालय बभनी में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी सहभागिता की। अध्यक्षता विहिप के प्रखंड अध्यक्ष मनोज पांडेय ने की। प्रांत सह संयोजक बजरंग दल संदीप गुप्ता मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता संदीप गुप्ता ने विद्यार्थियों को अखंड भारत की संकल्पना, भारतीय संस्कृति तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला संयोजक बजरंग दल शशिकांत, प्रखंड मंत्री डॉ. संदीप, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख विनोद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने मनाया अखंड ...