छात्र-छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
औरैया, सितम्बर 10 -- पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधूपुर में गुरुवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, सुरक्षा और विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जरूरत पड़ने पर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने का तरीका भी बताया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति और परेशानी के समय संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर सपना देवी और अनूप कुमार ने हेल्पलाइन नंबर 181, 112, 1076, 1090 और 108 समेत अन्य नंबरों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.