देहरादून, मई 4 -- फोटो देहरादून। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को कुआंवाला स्थित सीआईएमएमएस कॉलेज में टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 और 100 दिवसीय टीबी कैंपेन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने करीब 250 छात्र-छात्राओं को टीबी के लक्षण, रोकथाम और सरकार द्वारा उपलब्ध निशुल्क उपचार की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. वर्मा ने बताया कि टीबी संक्रामक है, लेकिन समय पर जांच और सही इलाज से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में शिविर लगाकर एक्सरे व बलगम की जांच की जा रही है। इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन ललित मोहन जोशी और फैकल्टी डॉ. अंजना गुंसाई भी मौजूद रहीं। छात्रों ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...