आगरा, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेंडा में दीक्षान्त समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का संस्था परिवार ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीन प्रतिभावान छात्र छात्राओं और संस्था में सर्वोच्च स्थान पाने वाले छात्र को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रथम वर्ष उत्तीर्ण छात्रों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्था के कनिष्ठ सहायक अरविन्द गुप्ता द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक काव्यपाठ प्रमुख था। दीक्षान्त समारोह उपरान्त प्रधानाचार्य कुलदीप गुप्ता ने मुख्य अतिथियों को संस्था स्मृति चिन्ह भेंट किये। दीक्षान्त समारोह में सभी स्टाफ मौजूद...