कन्नौज, दिसम्बर 28 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। सौरिख क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हुसेपुर करन में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किसई जगदीशपुर के पूर्व प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि राजकीय हाईस्कूल भोजपुर निगोह के प्रधानाचार्य शीलेन्द्र सिंह यादव के द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य सत्यभान सिंह यादव के द्वारा मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा अच्युतम केशवम, मुरलिया दे दो कई नृत्य, गीत एक्शन गीत प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में विद्यालय में वर्ष पर्यंत आयोजित होने वाली विभिन...