किशनगंज, सितम्बर 22 -- किशनगंज। जिला पुलिस द्वारा समाज को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को एससीएसटी थाना के द्वारा नशामुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों के चंगुल से बचाना और उन्हें इसके प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- Pakur News: एलीट पब्लिक स्कूल पाकुड़ ने निकाली जागरूकता रैलीकार्यक्रम का संचालन एससीएसटी थानाध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस अधि...