जहानाबाद, मार्च 23 -- उमैराबाद उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अरवल, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार के निर्देश पर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय उमैराबाद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता डॉ राजेश चन्द्रा एवं पारा लीगल वोलेंटियर इरफान आलम एवं ओमप्रकाश कुमार ने छात्र-छात्राओं को प्राधिकार के कार्यों एवं इनसे मिलने वाले लाभ के विषय में विस्तार से बताया। लीगल लिट्रेसी क्लब के प्रभारी शिक्षक सिम्पू कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजवीर कुमार ने बताया मिथिला पेन्टिंग बिहार को गौरवान्वित करती है। बिहार ही नहीं पूरे देश में मिथिला पेन्टिंग की अपनी अलग पहचान है। वहीं ...