श्रावस्ती, जनवरी 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क पर संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियम उल्लंघन करते मिले 18 वाहनों का चालान किया गया। इस समय जिले में सड़क सुरक्षा माह चल रहा है। जिसको लेकर परिवहन विभाग की ओर से लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को परिवहन विभाग की ओर से केन्द्रीय विद्यालय भिनगा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यातायात नियमों की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं व शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके श्रीवस्तव ने बच्चों को प्रेरित किया कि वह अपने अभिभावकों को भी जागरूक करे। यात्री मालकार अधिकारी महेश कुमार वर्मा ने विभ...