अररिया, मार्च 13 -- अररिया। एक संवाददाता राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अररिया के एजुकेशन विंग एवं बिहार सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की नई उम्मीद एक बेहतर कल योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यशाला का विषय छात्र जीवन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता: उज्ज्वल भविष्य के लिए सशक्त दिमाग रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य प्रभारी अभिजीत कुमार ने मुख्य वक्ताओं के स्वागत एवं अध्यक्षीय संबोधन से की। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मानसिक संतुलन बनाए रखने की आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.