मुरादाबाद, मई 12 -- रानी प्रीतम कुंवर स्कूल में टीएसआई राजीव तोमर और हेड कांस्टेबिल विपिन कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्होंने 18 वर्ष   से कम आयु के विद्यार्थियों को वाहन न चलाने की चेतावनी दी। मंगलवार को उन्होंने छात्राओं से कहा कि यातायात के नियमों का पालन न करने, आदेश की अवहेलना करने‌ वालों को जुर्माना देना पडेगा। वाहन चलाने वाले विद्यार्थियों से हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रुप से करने को कहा। उन्हे सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी गई। चलते वाहन से हाथ और सिर बाहर न निकालने के किए भी सख्ती से मना किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत ईश्वर,वरिष्ठ अध्यापक परमानन्द सक्सेना ने भी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...