रुडकी, मार्च 24 -- श्री ओम विश्वविद्यालय में फार्मेसी विभाग की ओर से विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूक करना था। मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रो.वीसी डॉ. एसपी पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि टीबी आज भी एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है, जिससे लड़ने के लिए जागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...