रुडकी, दिसम्बर 22 -- जीवन ज्योति इंटर कालेज मेहवड़ कलां में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, प्रबंधक अंकित शर्मा, प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है, इससे हमारा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारें में बताते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है बल्कि पूरे समाज के विकास में बाधा उत्पन करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...