चम्पावत, फरवरी 23 -- लोहाघाट। पीजी कॉलेज में डिजिटल फ्रंटियर के तहत निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम हआ। प्रशिक्षण में बीए, बीएससी, बीकाम तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को एआई की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि यूकास्ट के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समता सेवा प्रशिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव और आलोक कुमार ने छात्रों को सॉफ्टवेयर टूल्स और एआई के बारे में बताया। डॉ. प्रकाश लखेड़ा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. अनीता खर्कवाल, डॉ. मीना, कुशाग्र, शिवेंद्र, नवीन, शैली खर्कवाल, हिमानी भट्ट, कविता, ऋतिक, अक्षत ओली, यशोदा बिष्ट, निकिता रावत, नितिन देव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...