सीवान, अप्रैल 30 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के उसरी धनवती स्थित चंद्र वदन हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में बुधवार को आरबीएसके की टीम द्वारा एनीमिया जांच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 54 छात्राओं का हीमोग्लोबिन का जांच किया गया। यह जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई जांच में शामिल चिकित्सक इस जांच कैम्प में पहुंचे चिकित्सकों में डॉ. जाहिद अनवर अंसारी, डॉ. शाहिद अंसारी, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद मुजफ्फर अफाक, एएनएम कुमारी स्नेहलता द्वारा 54 छात्राओं का हीमोग्लोबिन संबंधित जांच किया गया। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि खून की कमी पाई गई बच्चियों को आयरन की दवा दिया गया।सिकल सेल रोग की जानकारी वहीं बताया गया कि इस तरह की समस्याओं का एक ग्रुप जिनसे लाल रक्त...