बगहा, अप्रैल 2 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु-बालिका विद्या मंदिर राजड्योढ़ी में गुरुवार से त्रिदिवसीय आवासीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस की शुरुआत प्रात: स्मरण और योगाभ्यास के साथ शुरू हुआ । तत्पश्चात उद्घाटन सत्र में चम्पारण के खेल जगत के प्रसिद्ध शारिरिक शिक्षक तथा विद्यालय के वर्तमान सचिव रविरंजन यादव, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र रूंगटा, विद्यालय के प्रधानाचार्या विनीता ओझा और प्रभारी प्रधानाचार्य बृजेश पांडेय तथा मुख्य अतिथि बरवत शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गौरी शंकर प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया । दीप प्रज्वलन व वंदना के पश्चात मुख्य अतिथि गौरीशंकर प्रसाद ने कहा कि भैया बहनों के प्रति एक शिक्षक की भूमिका अहम है । नए सत्र में भैया बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु हम सभी को और भी मेहनत से कार्य क...