कन्नौज, मई 14 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर में गुरूवार को शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान बस्ता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि के रूप में आए प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र, कानपुर सम्भाग के सम्भाग निरीक्षक अजय द्विवेदी, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबन्धक माननीय त्रिलोकी नाथ नाथ चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र, सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष सुरेश सिंह सेंगर तथा प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद गुप्त ने संयुक्त रूप से दीप पृज्जवलन कर कराई। मुख्य अतिथि ने मौजूद छात्र-छात्राओं को शिशु भारती ...