चंदौली, मई 14 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गांधी सभागार में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीए, बीएससी और एमए के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान कई भावुक पल देखने को मिले। मुख्य अतिथि सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर दयाशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ध्रुव भूषण सिंह ने की। समारोह में छात्र-छात्राएं आकर्षक वेशभूषा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा एंजेल गुप्ता और खुशबू के सामूहिक नृत्य से हुई। इसके बाद टाइटल सेरेमनी के तहत बीए की छात्राएं अंकिता पाल, आफरीन, आंचल, आरजू, नेहा यादव, आयुषी सिंह, श्रेया यादव और सबा खान को मंच पर आमंत्रित किया गया। यह भी पढ़ें- अनम परवीन मिस बीएसवी डिग्री ...