सिद्धार्थ, मार्च 12 -- खुनुवा। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित शराब की दुकान सुबह ही खुल जाता है। जिससे मेन रोड व विभिन्न गांव से आने जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं राहगीरों को तमाम तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रोज सुबह छह बजे ही दुकान खुल जाता है और शराबियों का जमघट सुबह से ही शुरू हो जाता है। इससे छात्राओं को शराबियों का अभद्र कमेंट भी सुनना पड़ता है। कम उम्र के बच्चे भी परिवार से बच कर सुबह ही नशा करने पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन इस दुकान के प्रति गंभीर नहीं हुआ तो निश्चित ही यहां कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.