सोनभद्र, जुलाई 31 -- ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में शुक्रवार को विज्ञान, साहित्य एवं सामाजिक विज्ञान संकायों के नवप्रवेशी छात्र -छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग़ किया। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने उपलब्ध पाठ्यक्रमों, संसाधनों, सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अनुशासित रहकर महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुभाष राम ने आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ-साथ शिक्षकों के निकट रहकर अध्ययन करने पर जोर दिया। डॉ. संतोष कुमार सैनी ने पाठ्य योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्र -छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ शिक्षणेत्तर ग...