अंबेडकर नगर, जनवरी 27 -- देवरिया बाजार, संवाददाता। चित बहाल आदर्श बालिका इण्टर कालेज पूरनपुर में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर उसका प्रदर्शन किया। अतिथियों ने उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव योगेन्द्रनाथ त्रिपाठी व पूर्व विधायक अनीता कमल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने कई तरह के मॉडल बनाकर अतिथियों को उसके बारे में जानकारी प्रदान किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देशगीत, गणेश वंदना, नृत्य वाद विवाद प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.