गिरडीह, अप्रैल 11 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बुधवाडीह में शुक्रवार को बैंक ऑफ़ इंडिया धनवार शाखा के द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत दर्जनो छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आंचलिक प्रबंधक अश्विनी कुमार मित्तल ने बच्चों के बीच बैग का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बैंक आफ इंडिया हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षा एवं समाज कल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है। इस दौरान वार्ड पार्षद रामकुमार रोशन के द्वारा बैंक द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की सहयोग से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है। इस अवसर पर वरीय प्रबंधक धीरेंद्र श्र...