रांची, मार्च 19 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के तिरला पंचायत स्थित राजकीय मध्य सह उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, तुबिल में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल एवं जर्सी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने कहा कि साइकिल मिलने से दूर-दराज के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों की मांग पर विधायक विकास कुमार मुंडा की ओर से जर्सी भी दी गई। मौके पर मुखिया खुशबू रानी भेंगरा सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.