देवघर, मई 9 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जरलाही में शनिवार को छात्र-छात्राओं के बीच बैग और किताब का वितरण किया गया। पोशाक मिलने से छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है l इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों को मध्याह्न भोजन, जूता मौजा, छात्रवृत्ति आदि नि:शुल्क दी जाती है। इसलिए सभी बच्चे नियमित विद्यालय जाकर पठन-पाठन करने का काम करें और विद्यालय के रिजल्ट को बेहतर करें l नियमित पोशाक पहनकर विद्यालय आने का काम करें l मौके पर प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में स्कूली बच्चों के बीच बैग और किताब का वितरण किया गया l इस अवसर पर मुखिया पुष्पा देवी के प्रतिनिधि सौरव कुमार मंडल, अभिषेक पांडे, अध्यक्ष राजेंद्र रवानी, सुल्तान अंसारी, रूपन हांसदा, साजिद अंसारी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।फोटो-09करौं02-छा...