छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण
देवघर, मार्च 6 -- करौं। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आसनसोल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच समग्र शिक्षा अभियान द्वारा उपलब्ध पोशाक का वितरण किया गया। इस दौरान पोशाक के अलावे जूता, मौजा, स्वेटर का भी वितरण विद्यार्थियों के बीच किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि सभी बच्चे प्रतिदिन पोशाक पहनकर विद्यालय आकर पठन-पाठन का कार्य करें। कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृति, किताब, कॉपी, पोशाक नि:शुल्क प्रदान की जाती है l इसलिए शिक्षा के महत्व को समझते हुए प्रतिदिन सभी बच्चे विद्यालय आकर पठन-पाठन कर विद्यालय का नाम रोशन करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व है। इसलिए पढ़ाई लिखाई में कोताही नहीं बरतें, समय को अमूल्य समझते हुए इसका सदुपयोग करने का काम सभी छात्र-छात्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.