मधुबनी, अप्रैल 9 -- राज कुमार पासवान फुलपरास। स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय फुलपरास में गुरुवार को विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका के द्वारा बिहार सरकार से दी गई सभी वर्ग तीन से आठवां कक्षा तक के छात्र छात्राओं के बीच पुस्तक वितरण किया गया। बच्चे पाठ्य पुस्तक पाते ही अपनी खुशियों का इजहार अपने विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका साथ किया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पहुंचे कई गणमान्य लोगों ने भी बच्चों के हाथों में पुस्तक का वितरण किया। पुस्तक वितरण प्रअ राम कृष्ण यादव, शिक्षिका दुर्गी कुमारी,राम सरोवर,रागनी विश्वास, सुभाष कुमार सुमन,पुष्पलता कुमारी,रमेश कुमार, अंशु कुमारी सहित विद्यालय के सभी सहित सभी शिक्षक व शिक्षिका के द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...