धनबाद, मार्च 15 -- बाघमारा प्रखंड अंतर्गत नावागढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय मोदक टोला में शनिवार को कक्षा एक से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक सामग्री किट का वितरण किया गया। उक्त किट शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। कार्यक्रम में बांसजोड़ा पंचायत के मुखिया समीर कुमार लाला व सीआरपी नीरज कुमार लाला मुख्य रूप से उपस्थिति थे। इस मौके पर 22 विद्यार्थियों को पोशाक किट दिए गए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों को पहचान पत्र दिया। मुखिया समीर कुमार लाला ने कहा कि विद्यालय की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। ताकि आधारभूत सुविधाओं के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मोदक, नीरज कुमार लाला, बिनोद कुमार रवानी, अनिता देवी, मंजू देवी आदि थे।

हि...