बेगुसराय, फरवरी 17 -- बेगूसराय। पोखरिया स्थित आदर्श परिकल्पना में एनसीपीयूएल एवं नाइलेट द्वारा संयुक्त रूप से कराए जा रहे एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा कोर्स में नामांकित छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक वितरण जीडी कालेज में एनएसएस अधिकारी व उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ सहर अफरोज एवं नगर निगम वार्ड संख्या -35 की पार्षद डॉ. शगुफ्ता ताजवर ने संयुक्त रूप से वितरण किया। मौके पर आदर्श परिकल्पना के सचिव मो. आरिफ हुसैन, सेंटर इंचार्ज इनाम, फैकल्टी सौबान अहमद, रखशिंदा अंजुम, मो इरफान, शगुफ्ता प्रवीण, तबस्सुम खान सहित अन्य उपस्थित थे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...