उरई, मार्च 30 -- उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को छात्रवत्ति से लेकर राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत धनराशि पात्रों के खाते में भेजी है। इसका प्रसारण विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाईसभागार में किया गया। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के तहत 12437 छात्र छात्राओं के खातों में दो करोड़ 48 लाख की धनराशि भेजी गई है जबकि दशमोत्तम छात्रवृत्ति योजना में 44231 छात्र छात्राओं के खातें में 40 करोड़ 20 लाख की धनराशि जारी की गई है। इसी प्रकार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 841 लाभार्थियों को 252 लाख की धनराशि जारी की गई है। इस दौरान तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.