रुडकी, अप्रैल 24 -- रुड़की। कुंती नमन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मा टेक्नोलॉजी एंड साइंस में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परिणाम घोषित होते ही संस्थान में खुशी का माहौल बन गया। कॉलेज के प्राचार्य आर के जोशी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। प्राचार्य ने बताया कि संस्थान आगे भी छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा, ताकि वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें। यह भी पढ़ें- श्रीनाथ सत्य नारायण कॉलेज का परिणाम रहा शत प्रतिशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...