बाराबंकी, फरवरी 19 -- सिरौलीगौसपुर। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहरी में शासन के निर्देशानुसार कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से मो. आसिफ, पुलिस विभाग से परामर्शदाता अश्विनी कुमार यादव तथा विधिक विभाग से अधिवक्ता मनोज तिवारी, निखिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण तथा अपने रुचि के अनुसार सही करियर का चयन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतगुरु शरण, सहायक अध्यापक सफीक अहमद, सचिन जायसवाल, निलेश कुमार त...