हल्द्वानी, जनवरी 27 -- कोटाबाग। आशीष मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल बेलपोखरा में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजा रोहण भगवान तिवारी (सांसद प्रतिनिधि) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रदान चेक का वितरण मुख्य अतिथि बंशीधर भगत द्वारा किया गया। यहां कमलेश पांडेय, नवदीप सिंह, अजय काम्बोज, सुक्खा सिंह, मनोज काण्डपाल, अनिल कंबोज, विपिन काण्डपाल, विद्यालय संरक्षक रज्जो, प्रबन्धक तारा दत्त सत्यवली, प्रधानाचार्या ज्योति आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.