बोकारो, अप्रैल 14 -- गोमिया। विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अन्तर्गत चल रहे जन जागरूकता अभियान एवं ओरल स्क्रीनिंग हेतु सोमवार को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में डॉ विनीता कुमारी एवं डॉ अदिति सिंह दन्त चिकित्सा पदाधिकारी गोमिया के द्वारा आदर्श उच्च विद्यालय गोमिया, मध्य विद्यालय गोमिया एवं आंगनबाड़ी गोमिया चौक में कुल 383 बच्चों की ओरल स्क्रीनिंग कैम्प लगा कर की गई। बताया गया कि दिन में दो बार ब्रश करें, मुंह से बदबू और बैक्टीरिया को कम करने के लिये जीभ को नियमित रूप से साफ करें, मीठी चीजे, कोल्ड ड्रिंग्स एवं चिपचिपे खाद्य पदार्थ का उपयोग कम करें व तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...