बिजनौर, अप्रैल 2 -- धामपुर। प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन सत्र पर बच्चों का नामांकन कराया गया। प्राथमिक विद्यालय सरकड़ा चक राजमल, प्राथमिक विद्यालय मौ. नारायण, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नौरंगाबाद सहित अन्य विद्यालयों में बच्चों का तिलक लगाकर नवीन सत्र पर स्वागत किया गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम अमाननगर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने तीन बच्चों का तिलक कर नामांकन प्रकिया को पूरा किया। इस अवसर पर शिक्षक प्रमोद कुमार, पूनम देवी, मंजू देवी, योगेंद्र कुमार, मनोज कुमारी, मधु रानी, सीमा देवी, साधना गहलोत, बीना देवी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...