हल्द्वानी, मई 19 -- कोटाबाग। पाटकोट स्थित बिलियंट पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मदर्स-डे सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के मेधावी एवं आसपास के विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटर में 85% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉ. श्वेता और विशिष्ट अतिथि अमर मेमोरियल पब्लिक स्कूल की ऑनर टीना खन्ना तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...