मधुबनी, मार्च 25 -- लौकही। इंटर कला विज्ञान,वाणिज्य तथा विज्ञान का परीक्षा फल सोमवार को जारी कर दिया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने भी बेहतर अंक प्राप्त किया है। सभी परीक्षा पास कर आगे और बेहतर करने का सपना सजा रखा है। लौकही पुरानी बाजार के शिवम कुमार को इंटर विज्ञान की परीक्षा में 81.4 प्रतिशत अर्थात 407 अंक प्राप्त हुआ है। वह स्थानीय केवाईबीके जनता कॉलेज, लौकही का छात्र है। उसे अंग्रेजी में 76,हिन्दी में 77,भौतिकी में 86,रसायन में 75 तथा जीव विज्ञान में 93 अंक प्राप्त हुआ है। बतादें कि सभी विषयों में डिस्टिंगशन अंक प्राप्त हुआ है। उसके पिता मनोज कुमार सामान्य व्यावसायी है। शिवम ने बताया कि उसकी इच्छा एक बेहतर डॉक्टर बनने की है। वह नीट की तैयारी करना चाहता है। इसी प्रकार नरहिया के प्रमोद कुमार गुप्ता की पुत्री प्रीति कुम...