झांसी, जुलाई 10 -- झांसी। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किए जा रहे भिंड, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं हरपालपुर रेलवे स्टेशनों के लोकार्पण समारोह से पहले जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झांसी मंडल द्वारा विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं का विषय मेरे शहर का विकसित रेलवे स्टेशन भारत में कैसा होगा एवं विकसित भारत बनाने के लिए मैं क्या करूंगा/करूंगी? रखा गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आधुनिक रेलवे, विकसित भारत एवं राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को चित्रों, निबंधों एवं प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से हुनर दिखाया और सभी को कायल बना दिया। इसी क्रम में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, छतरपुर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन करने हेतु भारत सरकार के के...