मथुरा, अगस्त 3 -- जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा फीस आदि का सत्यापन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी के स्तर नियमावली में उल्लिखित व्यवस्थानुसार फीस आदि का सत्यापन करने की अंतिम तिथि 14 सितम्बर है। उन्होंने कहा कि नवीनीकरण छात्र/छात्राओं हेतु आवेदन करने के लिए 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक एवं नवीन छात्र/छात्राओं हेतु आवेदन करने के लिए 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक तिथि निर्धारित की गयी है। यह भी पढ़ें- छात्र छात्रवृत्ति यो...