हापुड़, मई 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी अरुण कुमार प्रजापति पुत्र अमर सिंह प्रजापति शुक्रवार को रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन स्कूल बंद होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी देर तक इंतजार किया, मगर कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां जाकर उसकी तलाश की, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिली। लापता छात्र कक्षा 10 का है और उसके पास काले-सफेद रंग का स्कूल बैग था। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले कि जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...