छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से की पिटाई, मां ने दी तहरीर
देवरिया, मई 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरिया खास मोहल्ला स्थित एक विद्यालय में कापी पूर्ण न होने पर शिक्षक ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर पर डंडे के चोट के निशान उभर आए। घटना के बाद छात्र डरा है। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में नाराजगी है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शहर के भटवलिया मोहल्ला निवासी अंजू मिश्रा पत्नी वेदप्रकाश मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा श्रेष्ठ मिश्रा देवरिया खास मोहल्ला स्थित एक विद्यालय का छात्र है। वह गुरुवार विद्यालय पहुंचा, जहां कापी पूर्ण न होने पर एक शिक्षक ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बच्चे ने घर आने पर जानकारी दी और पूरे शरीर में चोट व दर्द बता रहा है। उन्होंने मामले में केस दर्ज कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.