गंगापार, मई 24 -- मेजारोड बाजार के रेलवे ओवर ब्रिज पर छात्र से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अमिलिया उरुवा निवासी शिवम मिश्र पुत्र अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर 30 मई को बारात आई थी, शादी समारोह में आर्केस्टा का कार्यक्रम था, इसी कार्यक्रम को देखने नितिन तिवारी भी पहुंचा था, जब डांस होने लगा तो नितिन व उसके साथियों ने उधम मचाना शुरू कर दिया। इसी बात से खुन्नस खाए 22 मई को दोपहर 12 बजे जब वह कोचिंग के लिए जा रहा था तो जानकारी पाकर नितिन व उसके कुछ साथी रेलवे ओवर ब्रिज पहुंच बाइक के आगे खड़े हो गए। गाली-गलौज देते हुए सिर पर राड से प्रहार कर घायल कर दिया। इस बात की जानकारी इलाकाई पुलिस को देते हुए मेजा थाने पहुंच तहरीर देते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...