बुलंदशहर, जून 11 -- जेएस कॉलेज के बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र भुवनेश्वर दक्ष ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित दीक्षोत्सव समारोह के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया । 3 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 37 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र भुवनेश्वर दक्ष ने अपनी प्रभावशाली वाणी, भावपूर्ण प्रस्तुति एवं उत्कृष्ट अभिव्यक्ति से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बुधवार को मेरठ विश्वविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में भुवनेश्वर को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। गुरुवार को महाविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया और प्राचार्य प्रो वैभव जैन एवं शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्...