बरेली, दिसम्बर 13 -- आंवला। नगर के मोहल्ला अनुपुरा निवासी जावेद खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका बेटा अदनान खां एक कॉलेज में पढ़ता है। 10 दिसंबर की शाम को वह सामान लेने गया था। रास्ते में ईशान, फरदीन व आठ अन्य लोगों ने अदनान को बुरी तरह से पीटा। हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...