इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- चितभवन स्थित अतर सिंह शर्मा इंटर कॉलेज के बाहर शनिवार दोपहर 11 वीं के एक छात्र के साथ दंबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित 16 वर्षीय छात्र ने बताया कि करीब 12:30 बजे स्कूल से निकलते समय 4 बाइकों पर सवार 10-12 अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया और जबरन बाइक पर बैठाकर बमनपुर खादर नहर पटरी की ओर ले गए। छात्र का आरोप है कि मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर अंदर ले जाकर हमलावरों ने बेल्टों और लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की। आरोप लगाया कि इस दौरान हमलावरों ने अवैध असलहों के बल पर उसे धमकाया और जेब में रखे 2600 रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी छात्र को अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को उपचार के लिए भेजा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्ता...