नोएडा, मार्च 16 -- दनकौर। निजी विश्वविद्यालय के छात्र ने ऐप को हैक कर पबजी गेम खेलने वाले तीन युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने तीनों को ऐप हैक करते पकड़ लिया था। पीड़ित ने तीनों को नामजद कर पुलिस से शिकायत की। वृंदावन निवासी आराध्य दनकौर स्थित निजी विश्वविद्यालय में बीसीए का छात्र है। उसने शिकायत कि ऑनलाइन गेम ऐप ने उसे हैकर्स पकड़ने के लिए हायर किया है। इसके बदले ऑनलाइन पेमेंट मिलती है। कुछ दिन पहले ऐप को ऑनलाइन हैक कर गेम खेलते रहे तीन युवकों को पकड़ा था। इस बात की भनक आरोपी युवकों को लग गई। आरोपियों ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपी यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र है। इंस्टाग्राम की रिकॉर्डिंग भी पीड़ित ने पुलिस को उपलब्ध करा दी है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शि...