नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने चोटपुर कॉलोनी निवासी छात्र पर सात जनवरी को चाकू से हमला कर घायल करने वाले दोनों युवकों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक चाकू भी बरामद किया। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-63 चोटपुर कॉलोनी में संगम तिवारी परिवार संग रहता है। वह स्नातक का छात्र है। वह सात जनवरी की सुबह करीब नौ बजे कोचिंग जा रहा था। इसी दौरान युवकों श्रीकांत और राज सिंह ने मारपीट कर संगम को चाकू से घायल कर दिया। घटना की सूचना सेक्टर-63 थाने की पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले में केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक श्रीकांत और राज सिंह दोनों चचेरे भाई हैं। श्रीकांत की बहन से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.