फरीदाबाद, जनवरी 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम ने दुर्गा बिल्डर इलाके में 12वीं कक्षा के छात्र को चाकू मारने के आरोप में उसके सहपाठी छात्र और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी । आरोपियों ने तीन दिन पहले पीड़ित छात्र के साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान मुख्य आरोपी ने छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया था। पल्ला थाना पुलिस ने रविवार को ओम एंक्लेव पार्ट-एक निवासी घायल छात्र आकाश दुबे के पिता हरि नारायण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायत के मुताबिक, शिव एंक्लेव इस्माइलपुर निवासी रोशन कुमार और ओम एंक्लेव पार्ट-एक निवासी आकाश दुबे दिल्ली मोलड़बंद स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते हैं। आकाश दुबे की 16 जनवरी को इस्माइलपुर के शिव एंक्लेव निवासी रोशन कु...