बागपत, मई 4 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने सिरसलगढ़ गांव में बीएससी के छात्र को गोली मारने वाले आरोपी की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। इस मामले में हमलावर गत फरवरी माह से जेल में बंद हैं। सिरसलगढ़ गांव निवासी किसान वीरेंद्र ने गत सात फरवरी को बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उसका बेटा अंकित गांव में एक दुकान पर सामान लेने गया था। तभी गांव के दो युवक वहां आए और अंकित को रोककर गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध मारपीट कर अंकित पर तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से अंकित घायल हो गया। वीरेंद्र ने गांव के ही अंकुर और निखिल उर्फ अंकुर पर जमीन के विवाद में फायरिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तभी निखिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डीजीसी राहुल सिंह नेहरा ने बताया कि जेल में बंद आरोपी निखिल ने न...