मेरठ, मार्च 19 -- दौराला स्थित एक इंटर कालैज में पढने वाले कक्षा 11 के चिरौड़ी निवासी छात्र ने साथी दो छात्रों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में पीड़ित छात्र चिरौड़ी निवासी नैतिक ने बताया कि वह दौराला स्थित सर्वोदय इंटर कालेज में कक्षा 11 का छात्र है। बीते कई दिनो से उसके साथ पढने वाले दो छात्र उसे परेशान कर रहे थे, उसने विरोध किया तो दोनो ने बुधवार को उसके साथ मारपीट कर दी थी। गुरुवार को वह कालेज पहुंचा तो आरोपी मटौर और लोइया निवासी दोनों छात्रों ने फिर उसके साथ मारपीट की। उसने अपने परिजनों को मारपीट की जानकारी दी। जिस पर वह परिजनों संग थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस छात्र की तहरीर पर मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.